भारतीय कैथोलिक चर्च ने तिब्बतियों से जताई सहानुभूति
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के कैथोलिक चर्च ने तिब्बतियों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए चीन सरकार से अपील की है कि वह तिब्बती प्रदर्शकारियों के प्रति नरम रुख अपनाए।
तिब्बत की वर्तमान स्थिति के प्रति नाराजगी जताते हुए दिल्ली के आर्कबिशप विंसेंट एम. कानसेसाओ ने कहा, "चर्च हमेशा से दबे-कुचले लोगों का साथ देता रहा है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का बचाव करता रहा है।"
विंसेंट के मुताबिक बीते कई दशकों से तिब्बतियों को उनकी संस्कृति और पहचान खतरे में लग रही है। इसलिए वे इसकी रक्षा के लिए आवाज बुलंद किए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कैथोलिक चर्च ने चीनी सरकार से अपील की है कि वह निर्वासित तिब्बती सरकार से इस मसले पर बातचीत करे।
आर्कबिशप ने दुख जताते हुए कहा कि दुनियाभर की निगाहें बीजिंग ओलम्पिक पर लगी हुई हैं पर तिब्बतियों से बातचीत का रास्ता बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications