किसानों को सूदखोरों के चंगुल से मुक्त कराने की तैयारी
नयी दिल्ली. 14 मार्च ..वार्ता.. किसानों को सरकारी और सहकारीबैंकों के कर्ज से छुटकारा दिलाने की घोषणा करने के बाद अब सरकारउन्हें सूदखोरों और साहुकारों के शिकंजे से मुक्त कराने की तैयारी कररही है
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने लोकसभा में आज आम बजट पर हुईचर्चा का उत्तर देते हुये कहा कि सरकार किसानों को सूदखोरों औरसाहुकारों के कर्ज से मुक्त कराने के लिये भी जल्द ही कोई योजनालायेगी1 उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से बैंकों में इस प्रकार की एकयोजना पहले से ही अमल में है लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हो पाई
उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिये नई योजना घोषति की जायेगीताकि किसानों को सूदखोरों के शिकंजे से मुक्त कराकर बैंकों के साथजोडा जा सके1 वित्त मंत्री ने कहा कि साहुकार अथवा सूदखोर से कर्ज लेने का पूरामामला राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में आता है1 संसद अथवा केन्द्रके पास इस मामले में सीधे कोई अधिकार नहीं हैं1 उन्होंने 1938 केएक पुराने कानून का हवाला देते हुये कहा कि राज्य सरकारों को इसकेआधार पर कानून बनाकर अवैध तरीके से किसानों को धन देकर अपनेचंगुल में फंसाने वालों पर शिकंजा कसना चाहिये
महाबीर अभिनव रामलाल1833जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
