राहुल कल इटावा में दलितों के परिजनो से मिलेंगें
लखनऊ ् 14 मार्च. वार्ता. कांग्रेस महासचिव एवं अमेठी क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी कल इटावा जाकर गत बुधवार की रात एक दलित परिवार के मारे गए पांच लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगें
ज्ञातव्य है कि इन पांच लोगों की जमीनी विवाद के चलते हत्या करदी गयी थी 1 प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री गांधी इकदिल क्षेत्र केअमीनाबाद स्थित दलित के घर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचेगे
उल्लेखनीय है कि गत 26 जनवरी को अपने अमेठी संसदीय क्षेत्र के बहादुरगढ़ विकासखंड के पूरे जयसिंह गांव में जब श्री गांधी ने एक दलित परिवार के साथ रात गुजारी थी तो राज्य में सत्तारुढ बहुजन समाज पार्टी.बसपा. ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी
मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक हितों के लिएदलितों को बहकाने तथा राज्य एवं केन्द्र में अपनी सरकार के दौरानइनके हित के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया था
बसन्त शिव राम1333वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
