हाजियों को मिलेगा मक्का का पवित्र जल .. प्रणव
नयी दिल्ली. 14 मार्च ..वार्ता.. विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने हज यात्रापर गये भारतीयों को आज आश्वस्त किया कि उन्हें मक्का का पवित्रजल .आब..ए.. जमजम. जल्द ही उपलब्ध होगा
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी .सपा. के रामजीलाल सुमन द्वारा यह मुद्दा उठाये जाने पर श्री मुखर्जी ने कहा कि सउदीअरब सरकार भारत को पवित्र जल .आब..ए..जमजम. उपलब्ध करानेपर सहमत हो गई है. जैसे ही यह भारत पहुंचेगा उसे पंजीकृत हजसमितियों को उपलब्ध करा दिया जायेगा
श्री मुखर्जी ने बताया कि सउदी अरब सरकार ने इस पवित्र जल कोदेश से बाहर ले जाने पर रोक लगा रखी है. लेकिन भारत सरकार केआग्रह पर वहां की सरकार एक बार के लिये पवित्र जल भेजने परसहमत हो गई है1 उन्होंने कहा कि जैसे ही यह जल देश में पहुंचेगाउसे पंजीकृत हज कमेटियों के सुपुर्द कर दिया जायेगा
श्री सुमन ने इस मुद्दे को उठाते हुये कहा कि भारत से गये हजयात्रियों को इस बार मक्का .सउदी अरब. में भारी मुसीबतों का सामनाकरना पडा1 हवाई उडानें अस्तव्यस्त रहीं और कई यात्रियों कासामान अभी तक नहीं मिल पाया. उन्हें बार बार हवाई अड्डे के चक्करलगाने पड रहे हैं1 यहीं नहीं. हज यात्रियों को इस बार मक्का से पवित्रजल .आब..ए..जमजम.. भी नहीं लाने दिया गया1 राष्ट्रीय जनता दल.राजद. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. और बहुजन समाज पार्टी.बसपा. के सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया1 भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के भी कुछ सदस्य उनके समर्थन में बोलते सुने गये
महाबीर शेखर रामलाल1318वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
