45 बहुराष्ट्रीय कम्पनियों पर 3900 करोड रुपये का कर बकाया
नयी दिल्ली 14 मार्च .वार्ता. कोकाकोला. इरिक्सन और डैवू मोटर्ससहित मोटर्स सहित 45 बहुराष्ट्रीय कम्पनियों पर पिछले वर्ष दिसम्बरतक 3900 करोड रुपये का कर बकाया था
लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री पी चिदम्बरमने यह जानकारी एक लिखित उत्तर में दी1 उन्होंने बताया कि 25 करोडरुपये से बकाया कर देनदारी वाली इन 45 बहुराष्ट्रीय कम्पनियों मेंसर्वाधिक 472 करोड रुपये का बकाया इरिक्सन ए बी पर और 443करोड रुपये दैवू मोटर्स इंडिया लिमिटेड और 425 करोड रुपयेकोकाकोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर लम्बित थी
एक सौ करोड रुपये से अधिक की बकाया देनदारी में स्टार इंडियाप्राइवेट लि0 178 करोड रुपये . काटिर्यस शिपिंग कम्पनी 175 करोडरुपये. नीको रिसोर्सिस लि0 140 करोड रुपये और सैमसंग इंडियाइलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लि0 133 करोड रुपये शामिल है1 ग्रेसमैककोकोन. एशियन ब्राडकास्टिंग और ए पी मौलर इस श्रेणी में शामिल है
इसके अलावा अमरीकन एक्सप्रेस बैंक. फैडरैल एक्सप्रेसकापोरेशन. बैंक आफ टोकियों. प्रोक्टर एण्ड गैम्बल होम प्रोडक्टस.आई बी एम ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड. पैनासोनिक इंडिया प्राइवेटलिमिटेड आदि कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियों पर भी 25 करोड रुपये सेअधिक की देनदारी थी
निगम अभिनव रामलाल1709.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
