रक्षा. ट्रेंेटन अनियमितता
अमरीका से खरीदे गए जंगी पोत में अनियमितता का खुलासानयी दिल्ली 14 मार्च .वार्ता. हाल में गैस लीक दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय नौसेना के जंगी पोत आईएनएस जलश्व की खरीद प्रक्रिया में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक.कैग. ने अनियमितताओं का आज खुलासा कर दिया जिसे अमरीका से दो सौ करोड रूपये की लागत से लिया गया है1 संसद में आज पेश की गयी रिपोर्ट में कैग ने रहस्योदघाटन किया कि भारतीय नौसेना ने अमरीका से यह ..पुराना और खराब हालत वाला.. पोत बिना इसे देखे ही खरीद लिया1 रिपोर्ट के अनुसार ..भौतिक निरीक्षण.. नहीं करने का ही नतीजा था कि उसकी मरम्मत की जरूरतों में भी भारी बदलाव करना पडा और यह लागत डेढ करोड डालर यानी साठ करोड रूपये बढ गयी1 इतना ही नहीं. इस बढी हुई लागत के लिए नौसेना ने इसकी खरीद की मंजूरी लेते समय सक्षम अमले को पूरी लागत का ब्यौरा भी नहीं दिया1 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय नौसेना ने विदेशी नौसेना की बातों पर कुछ ज्यादा ही भरोसा कर लिया और 36 वर्ष पुराना पोत खरीद लिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पोत को खरीदने का नौसेना को फैसला ..उचित नहीं लगता1.. कैग ने कहा है कि नौसेना ऐसा कोई ठोस कारण नहीं बता पायी जिससे उसका यह दावा माना जा सके कि यह जंगी पोत दस से पंद्रह साल चलेगा1 उल्लेखनीय है कि जल से जमीन पर युद्ध छेडने वाले लैंडिंग पोत यूएसएस ट्रैंटन को भारतीय नौसेना में पिछले साल 22 जून को आईएनएस जलश्व नाम से शामिल कर लिया गया1कुछ समय पहले ही इस पोत में जहरीली गैस रिसने के हादसे में छह नौसैनिक मारे गए थे1 कौशिक.संजीव.प्रभु 1820जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
