519 विद्युत चोरो के विरुद्ध एफ्आईआर तथा 90 विद्युत चोर गिरफ्तार
लखनऊ 13 मार्च.वार्ता. उत्तर प्रदेश में विद्युत चोरी के विरुद्ध चलायेजा रहे अभियान के तहत पावर कारपोरेशन के प्रवर्तन दलो ने फ्रवरी में4269 उपभोक्ताआे के यहां छापे डाले तथा 2183 उपभोक्ताआे के यहांविद्युत चोरी पकडी
इस दौरान 519 उपभोक्ताआे के विरुद्ध एफ्.आई.आर. दर्ज करायीगयी तथा 90 विद्युत चोरो को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया 1 इसकेअलावा 1285 उपभोक्ताआे के कनेक्शन काटे गये
आधिकारिक सूत्रो के अनुसार प्रवर्तन दलो द्वारा इस दौरान 13.66करोड रुपये नकद वसूल किये गये जिसमें मौके पर ही 1.53 करोडरुपये शमन शुल्क के रुप में तथा 12.13 करोड रुपये बकाया बिलो एवंराजस्व निर्धारण के फ्लस्वरुप वसूल किये गये
त्यागी श्रवण लखमी2238वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
