चार नए मेगा विद्य़ुत संयंत्र बनेंगे

नयी दिल्ली 14 मार्च.वार्ता. केंद्र सरकार देश में चार नए विद्युत संयंत्र स्थापित करने का विचार कर रही है

ऊर्जा सचिव अनिल राजदान ने आज यहां बताया कि ये चार मेगा संयंत्र पहले से नियोजित किए नौ विद्य़ुत संयंत्रों के अतिरिक्त होगें1 इनमें से प्रत्येक की क्षमता चार हजार मेगावाट होगी1 उन्होंने बताया कि तेजी से बढती अर्थव्यवस्था के कारण बिजली आपूर्ति और मांग में भारी अंतर आ गया है1नए विद्युत संयंत्र लगाने के लिए उडीसा का चयन किया गया है1 उन्होंने बताया कि उडीसा में चार मेगा विद्युत संयंत्र संयंत्र स्थापित करने की क्षमता है 1 इसके लिए उचित स्थान का चयन करना होगा 1 श्री राजदान ने बताया कि राज्य सरकार ने इन संयंत्रों के लिए कोयला उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है

ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक देश में नौ प्रतिशत बिजली की कमी है जबकि अधिकतम मांग होने पर यह 14 प्रतिशत तक पहंुच जाती है1 इसको पूरा करने के लिए सरकार ने देश में नौ विद्युत संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है जिनमें एक उडीसा में होगा1 सरकार ने इनमें से तीन विद्युत संयंत्र की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है1 इनमेंं से दो संयंत्र रिलायंस पावर लिमिटेड और एक टाटा पावर कंपनी स्थापित करेगी

.सत्या.मधूलिका.राणा 1515वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+