उच्च न्यायालय ने फर्जी वोटर मामले पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा
नयी दिल्ली 13 मार्च .वार्ता. दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस मुद्दे पर चार सितम्बर तक जवाब मांगा है कि मतदाता सूचियों में शामिल फर्जी वोटरों का नाम हटाने के लिये क्या आवश्यक कदम उठाये गये हैं
न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने अधिवक्ता अशोक कश्यप की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुये चुनाव आयोग से इस आशय का जवाब मांगा है1 याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग मतदाता सूचियों से पांच लाख फर्जी वोटरों के नाम हटाने में अपनी कानूनी. वैधानिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में अब तक असफल रहा है
याचिका में इस बात पर चिंता व्यक्त की गयी है कि राजधानी में अवैध प से बंगलादेशी नागरिक रह रहे हैं और इनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं
जितेंद्र.श्रवणसुनील2244वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
