टाटा इंडिकाम ने लांच की .आपात सेवा.
नयी दिल्ली 14 मार्च.वार्ता. देश में निजी क्षेत्र की अग्रणी टेलीकाम कंपनी टाटा सर्विसेज लिमिटेड ने आज अनूठी आपात सेवा .आई हेल्प. शु की देश में आपात सेवाओं के मामले में यह किसी भी टेलीकाम कंपनी की आेर से दी जाने वाली अपनी तरह की पहली सेवा है1 .आई हेल्प 44. के नाम से लांच की गयी इस सेवा के तहत ग्राहक मोबाइल के जरिए किसी भी आपात स्थिति में अपने परिवार या दोस्तों से तुरंत संपर्क कर सकेंगे1 यह सेवा किसी भी स्थान पर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी1 इसके लिए ग्राहकों को केवल स्टार 44 नबंर डायल करना होगा1 यह काल मिलते ही तीन नंबरों पर एक साथ मदद की सूचना जारी हो जाएगी1 इससे एसएमएस भी किया जा सकेगा
हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त ग्यारह क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू की गयी यह सेवा टाटा इंडीकाम के प्रीपेड ग्राहकों को निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी
टाटा टेलीसर्विसेज के अध्यक्ष वीएसएस पकंज सेठी ने इस मौके पर कहा कि दुर्घटना. अपराध. हिंसा या किसी और अनहोनी के कारण पैदा आपात स्थिति में ग्राहकों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी होगी
मधूलिका सत्या जगबीर1646वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
