दिल्ली में बिजली.पानी किल्लत पर भाजपा छेडेगी जन आंदोलन. हर्ष वर्धन

नयी दिल्ली 14 मार्च.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. की दिल्ली इकाई राजधानी में बिजली.पानी की किल्लत के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ जल्दी ही जन आंदोलन शु करेगी

प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्ष वर्धन ने आज यहां कहा कि हरियाणा और दिल्ली की कांग्रेस सरकारों के आपसी गडे का खामियाजा राजधानी की जनता को भुगतना पड रहा है और एक तिहाई जनता को पानी नहीं मिल रहा है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं और मुख्यमंत्री की कोई सुनता नहीं है1 हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी देने से स्पष्ट इंकार कर दिया है और यही स्थिति रही तो जल्दी ही पूरी दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार मच सकता है

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तो लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा. दूसरी तरफ केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने कहा है कि पानी की कीमतें लोगों की आमदनी को देखते हुए तय की जायेंगी1 आजादी के बाद देश में ऐसा पहली बार होगा जब पानी को लेकर भी सरकार भेदभाव करेगी

उन्होंने कहा कि श्रीमती शीला दीक्षित राजधानीवासियों को पेरिस और शंघाई का ख्वात निरंतर दिखा रही है जबकि सच्चाई यह है कि उनके दस साल के शासन में लोगों को बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए भी तरसना पड रहा है1 अनधिकृत कालोनियों और गांवों का बुरा हाल है1 डा. हषवर्धन ने कहा कि श्रीमती दीक्षित की बिजली कंपनियों के साथ आर्थिक सांठगांठ होने से इन कंपनियों के अधिकारी ऊर्जा मंत्री की चेतावनियों को अनदेखा कर देते हैं1 ऊर्जा मंत्री की जुर्माना लगाने की बार.बार चेतावनी मात्र दिखावा साबित हुई है और आज तक कोई कडा कदम नहीं उठाया गया है

मिश्रा समरेन्द्र जगबीर1750वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+