पासवान ने इस्पात के लिए नियामक बनाने की चेतावनी दी

नयी दिल्ली 14 मार्च .वार्ता. केन्द्रीय इस्पात मंत्री राम विलास पासवानने इस्पात की बढती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज कहाकि अगर कम्पनियां स्वेच्छा से कीमते .कम नहीं. करती है तो सरकारको नियामक प्राधिकरण बनाने पर विचार करना पडेगा

श्री पासवान ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनतापार्टी .भाजपा. के मुरली मनोहर जोशी के प्रश्नों के उत्तर देते हुए यहचेतावनी दी1 श्री जोशी का कहना था कि जिस तरह इस्पात की कीमतेंबढ रही है. उससे देश का विकास कार्य ही ठप्प हो जाएगा

श्री पासवान ने श्री जोशी की चिंता में शामिल होते हुए कहा देशमें इस्पात की खपत बढती जा रही है जबकि उत्पादन उस गति से नहींबढ रहा है1 सरकार ने इस वर्ष बजट में इस्पात के आयात पर कई तरहकी छूटें दी ताकि इस्पात की कीमतें कम हो. लेकिन एक मार्च से हीकीमते बढ गयी

उन्होंने स्वीकार किया कि इस्पात के निर्यात को हतोत्साहितकरने केलिए मंत्रियों के समूह ने भी बातचीत की है और यह मामलामंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाना है1 श्री पासवान ने कहा कि उनकामंत्रालय घरेलू जरुरतों को पूरा करने के लिए इस्पात के निर्यात कोरोकने के लिए सहमत है1 पर इस संबंध में फैसला सरकार को करनाहै

उन्होंने कहा कि वह सदन के माध्यम से यह कहना चाहते हैं किकम्पनियां इस्पात की कीमते खुद अपनी मर्जी से घटाएं अन्यथानियामक प्राधिकरण बनाने पर विचार करना होगा

अरविंद शेखर रामलाल1348.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+