उत्तर प्रदेश सरकार बिजली उत्पादन बढाये. शिंदे
नयी दिल्ली. 14 मार्च. वार्ता. केंद्रीय बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे नेआज कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की किल्लत को दूर करने के लियेवहां की सरकार को इसका उत्पादन बढाने के कदम उठाने चाहिये
श्री शिंदे ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश मेंपिछले दस बारह वर्ष में बिजली के उत्पादन में नाम मात्र की बढोत्तरीहुयी1 उन्होंने माना कि राज्य में बिजली की दिक्कत है लेकिन इसकेलिये राज्य को स्वयं उत्पादन बढाना होगा1 केंद्र इसके लिये हर तरह कीसहायता देने के लिये तैयार है
उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वह अपने राज्यों से बिजली काउत्पादन बढाने के लिये कहें1 श्री शिंदे ने कहा कि यह गलत धारणा हैकि बिजली उत्पादन का काम केंद्र सरकार है1 बिजली समवर्ती सूची मेंहै और राज्यों को इसका उत्पादन बढाने में पूरा योगदान करना होगा
उन्होंने कहा कि बिजली की दिक्कत को दूर करने के लिये केंद्रीयसंयंत्रों से ज्यादा से ज्यादा विद्युत देने का प्रयास किया जाता है
महाराष्ट्र में बिजली की कमी का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा किएनटीपीसी द्वारा विदर्भ क्षेत्र के मौदा में 1000 मेगावाट का संयंत्रस्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है1 इसके लिये जरीमशीनरी आदि के लिये आर्डर अगले 15 दिनों में दे दिये जायेंगे
बिजली मंत्री ने कहा कि 11वीं योजना में 78000 मेगावाटअतिरिक्त विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है तथा इसमें से करीब65000 मेगावाट के लिये आर्डर दिये जा चुके हैं1 उन्होंने पूरे विश्वास केसाथ कहा कि 2009 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्यहासिल कर लिया जायेगा1 अभी तक एक लाख गांवों में से 45000गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है
जय शेखर रामलाल1235वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
