पाकिस्तान ने महमूद मामले में भारत की सफाई खारिज की

इस्लामाबाद. 14 मार्च. वार्ता. पाकिस्तान ने भारतीय पुलिस की हिरासत में हुई पाकिस्तानी नागरिक खालिद महमूद की मौत के बारे में भारत सरकार के स्पष्टीकरण को खारिज करते हुये भारत से खालिद की मौत की परिस्थितियों और जांच के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने क ल यहां कहा कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की आेर से महमूद की मौत के बारे में दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है1 उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिये उच्चायोग द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण में महमूद की मौत से जुडी परिस्थितियों को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया है

श्री सादिक ने बताया कि पाकिस्तान ने इस बारे में भारत सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है1उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में पाकिस्तान पर दोष मढने के बजाय मिलकर जांच करनी चाहिये1 उन्होंने कहा.. हम भारत सरकार से एक बार दरख्वास्त करते हैं कि वह खालिद की मौत के बारे में पूरी रिपोर्ट दे और उल्टे दोषारोपण की बजाए इस संबंध में की गई जांच के निष्कर्ष से हमें अवगत कराए1.. गौरतलब है कि भारतीय उच्चायोग की तरफ से कल बताया गया था कि महमूद की मौत बीमार होने के कारण नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान हुयी थी1 उच्चायोग ने खालिद पर जेल में रहने के दौरान भीषण अत्याचार के आरोपों को खारिज कर दिया था1 प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय उच्चायोग ने खालिद की मौत पर शोक और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है1 हालांकि इस मामले को राजनीतिक रंग दिए जाने से मृतक के परिजनों को भारी रोष हैं1 सचिन.विनोद.रााणा 1727 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+