ईरानी संसद के लिये मतदान
तेहरान 14 मार्च.वार्ता. ईरान में आज ईरानी संसद .मजलिस. के लिये मतदान कराया गया
इस चुनाव में मजलिस की 290 सीटों के लिये 4600 से भी ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं
ईरान में चार साल पहले हुये संसदीय चुनाव में कट्टरपंथियों का वर्चस्व रहा था1 लेकिन इन चुनाव के बाद राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की लोकपि्रयता की भी परीक्षा होगी
मौजूदा ईरानी संसद में कट्टरपंथी सदस्य ईरान में राजनीतिक सुधारों मसलन प्रेस के उदारीकरण और स्वयंसेवी संस्थाओं को ईरान में बढावा देने का विरोध करते हैं
उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान मैदान में खडे 7597 उम्मीदवारों में से 40 प्रतिशत उम्मीदवारों को इन चुनाव में अयोग्य ठहरा दिया गया है
ईरान की संसद को राष्ट्रपति और उनके मंति्रयों को पद से हटाने का अधिकार है
अंकुर जगबीर1848वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
