राजद नेता की हत्या को लेकर बिहार विधान परिषद में हगांमा

पटना 14 मार्च .वार्ता. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल .राजद. नेता मोहम्मद एकराम की राजधानी पटना के आलमगंज में हुयी हत्या को लेकर आज विधान परिषद में राजद और स्थानीय निकाय क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों के भारी हंगामे और शोरगुल के कारण प्रश्नकाल करीब 15 मिनट तक बाधित रहा

परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो. अरूण कुमार के आसन ग्रहणकरने के साथ ही राजद के मुद्रिका सिंह यादव ने इस मामले को उठाया

इसके बाद श्री यादव. बादशाह प्रसाद आजाद .यूनुस लोहिया औरस्थानीय निकाय के मिश्री लाल यादव. परमात्मा राम समेत कुछ अन्यसदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोबीच आकर बैठ गये

इस दौरान राजद और स्थानीय निकाय के सदस्य सरकार के विरोधमें नारेबाजी करने लगे1 हंगामे और शोरगुल के बीच राजद के मुद्रिकासिंह यादव ने कहा कि हाल के दिनों में राजनीतिक द्वेष से पार्टीकार्यकत्ताओं की हत्यायें हो रही है

हंगामे और शोरगुल के बीच प्रो.कुमार ने कहा कि प्रश्नोत्तर काल के बाद सदस्य अपनी बात सदन में रखें यही उचित होगा1 इसके बाद सभी सदस्य अपनीअपनी सीट पर जाकर बैठ गये

उपाध्याय.सुमन नंद1517 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+