राष्ट्रकुल खेलों का आयोजन जोर शोर से किया जाएगा.मणि शंकर
नयी दिल्ली 13 मार्च .वार्ता. सरकार ने आज भरोसा दिलाया कि वर्ष2010 के राष्ट्रकुल खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय फर्ज को ध्यान मेंरखते हुए पूरे जोर शोर से साथ किया जाएगा
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मणिशंकर अय्यर ने राज्यसभा मेंप्रश्नकाल के दौरान कहा कि भारत अपने अन्तर्राष्ट्रीय फर्ज को ध्यान मेंरखते हुए 2010 के राष्ट्रकुल खेलों की तैयारी में जुटा हुआ है औरइसका आयोजन पूरे जोर शोर के साथ किया जाएगा
उन्होंने बताया कि राष्ट्रकुल खेलों की तैयारियों पर छह हजार 400करोड रुपये खर्च करने का इरादा है इसके अलावा मेट्रो ट्रेन समेत अन्यसम्बद्ध सुविधाओं पर 20 हजार करोड खर्च किए जाएंगे
श्री अय्यर ने कहा कि कुछ छोटी..मोटी समस्याओं को छोडकरसभी प्रयास सही दिशा में बढ रहे हैं1 उन्होंने बताया कि राष्ट्रकुल खेलोंमें भाग लेने वाले खिलाडियों के प्रशिक्षण. उनका प्रदर्शन सुधारने तथाउन्हें जरुरी उपकरण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिएअनुमानित 802 करोड रुपये का एक कार्यक्रम भी तैयार किया गया है1 आरती शेखर रामलाल1406.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
