जनवरी..08 में चाय निर्यात में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट
नयी दिल्ली.14 मार्च.वार्ता. इराक की मांग कमजोर रहने से देश से चाय का निर्यात जनवरी ..08 में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 11.7 प्रतिशत कम रहा 1 भारतीय चाय बोर्ड सूत्रों के मुताबिक पिछले साल जनवरी में एक करोड 55 लाख 90 हजार किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया था .जबकि यह मात्रा इस वर्ष घटकर एक करोड 37 लाख 70 हजार किलोग्राम रह गई
वर्ष 2007 में देश के चाय निर्यात में इराक की कमजोर मांग और पए की मजबूती के चलते 28.35 प्रतिशत कम रहा था 1 वर्ष के दौरान 15 करोड 67 लाख 10 हजार किलोग्राम का चाय निर्यात किया गया जबकि एक साल पहले यह मात्रा 21 करोड 87 लाख 30 हजार टन थी 1 वर्ष में इराक को चाय का निर्यात करीब एक करोड किलोग्राम ही रह गया जबकि 2006 में इराक को चार करोड 13 लाख 30 हजार किलोग्राम चाय भेजी गई थी 1 विश्व का भारत चौथा बडा चाय निर्यातक देश है और इसके प्रमुख ग्राहकों में स . संयुक्त अरब अमीरात . बि्रटेन . इराक और पाकिस्तान है1 वर्ष 2007 के दौरान देश में चाय का उत्पादन 2006 के 95 करोड 60 लाख किलोग्राम की तुलना में मामूली घटकर 94 करोड 47 लाख किलोग्राम हुआ था 1 मिश्रा सत्या राम1355वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
