यूएनपीए देश में सशक्त विकल्प
इटावा 18 फरवरी .वार्ता. संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन ने देश में गैर कांग्रेस और गैर भारतीय जनता पार्टी का खुद को विकल्प बताते हुये आज कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव के बाद सरकार बनाने में वह सक्षम है
यूएनपीए की यहां हुई किसान रैली में आये वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां किसानों मजदूरों के लिये घातक हैं तथा यह बडे उद्योगपतियों की पार्टी है1 केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासन काल में बडे उद्योपतियों की पंूजी तो लगातार बढी है लेकिन गरीब किसान आत्महत्या के लिये मजबूर हुआ है
गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने एक स्वर से मुलायम सिंह यादव को अपना नेता करार दिया और कहा कि लोकसभा का आगामी चुनाव इनके नेतृत्व में ही लडा जायेगा
नेताओं ने दावा किया कि लोकसभा के आगामी चुनाव के बाद केन्द्र में यूएनपीए की सरकार बनेगी जो पूरी तरह से गरीबों. किसानों. मजदूरों और बेरोजगारों के हितों की रक्षा करेगी1 यूएनपीए के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन लोकसभा के आगामी चुनाव में बहुमत से अपनी सरकार बनायेगा1 गठबंधन का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का है 1 उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार को देश की जनता ने देख लिया है
विनोद नीलिमा जगबीर2226जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
