गलत कामों पर खेद नहीं जताना भाजपा की मानसिकता. कांग्रेस

नयी दिल्ली. 18 फरवरी. वार्ता. कंधार तथा कारगिल की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी. भाजपा. को कटघरे में खडा करने में जुटी कांग्रेस ने आज कहा कि गलत कामों पर खेद नहीं जताना उसकी मानसिकता है और इसीके चलते पिछले आम चुनाव में जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया था

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आज यहंा पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि तीन कट्टर आतंकवादियों को कंधार ले जाकर रिहा करने की घटना पर उन्हें तथा उनकी पार्टी को खेद नहीं है1 इस पर किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिये क्योंकि गलत कामों पर खेद जताने का शब्द भाजपा के शब्दकोश में नहीं है तथा उसकी विचारधारा में किसी तरह के सुधार की न तो गंुजाइश है और न ही उम्मीद

उन्होंने कहा कि इससे खराब बात और क्या हो सकती है कि भाजपा को इस बात पर कोई खेद नहीं है कि उसके विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने तीन कट्टर आतंकवादियों को अपने साथ कंधार ले जाकर रिहा किया1 इस घटना से पहले और बाद कभी भी किसी आतंकवादी को इस तरह का हमसफर नहीं मिला है

श्री सिंघवी ने कहा कि भाजपा को कारगिल संघर्ष पर भी खेद नहीं है जब उसकी सरकार की आंखों में धूलोंककर पाकिस्तान ने हमारी सैकडों मील भूमि पर कब्जा कर लिया था1 उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों की कुर्बानी और बहादुरी से इस भूमि को मुक्त कराया जा सका

भाजपा को लखनऊ साडी कांड. बाबरी मस्जिद विध्वंस. तहलका और जूदेव कांड पर भी खेद नहीं है1 उसे खेद तो है सिर्फ इस बात पर कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उसकी सत्ता लोलुपता पर रोक लगा दी थी1 यदि भाजपा अपने गलत कायो पर खेद जताना जानती तो जनता 2004 के चुनाव में उसे सत्ता से ऐसे नहीं निकालती

जय.संजीव.अजय.राणा 1939वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+