रक्षा सौदों में बिचौलियों की भूमिका पर केंद्र खुली बहस को तैयार
नयी दिल्ली 18 फरवरी .वार्ता. रक्षा सौदों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होने की रक्षा मंत्री की घोषणा के दो दिन बाद केंद्र ने आज कहा कि रक्षा एजेंटों के पंजीकरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय बहस की जरूरत है1 भारत की अब तक की सबसे बडी रक्षा प्रदर्शनी में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यहां कहा कि श्री एंटनी ने बिचौलियों की भूमिका के बारे में वस्तुस्थिति बयान की थी1 लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात बहस का विषय होना ही चाहिये कि अंतरराष्ट्रीय हथियार एजेंटों का पंजीकरण हो या नहीं1 रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्र की यह मंशा भी जाहिर की कि रक्षा विषय को ही राजनीतिक दायरे से बाहर किया जाये ताकि इस बारे में निष्पक्ष होकर निर्विवाद फैसले लिए जा सकें1 यह पूछने पर कि क्या यह राय श्री एंटनी के बयान से एकदम अलग है या नहीं और क्या इससे गलतफहमी पैदा नहीं होगी. राव इंद्रजीत ने कहा..एंटनी जी मेरे बास हैं और मैं उनकी बात नहीं काट सकता1 उन्होंने वस्तु स्थिति बयान की थी कि आज की नीति में रक्षा सौदों में बिचौलियोंे की कोई भूमिका होने का प्रश्न ही नहीं उठता1.. कौशिक.संजीव.अजयप्रभु 1756जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
