पाक में चुनाव संपन्न ् कम मतदान की आशंका
इस्लामाबाद 18 फरवरी.वार्ता. पाकिस्तान में कडी सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आज शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया लेकिन कई हिस्सों में हिंसा की घटनाओं में 14 व्यक्तियों की जान चली गई
पाकिस्तान के निजी टेलीविजन चैनल जियो टीवी के अनुसार मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ 1सरकारी सूत्रों का कहना है कि आत्मघाती हमलों की धमकी के कारण सरकार की नींद उडी हुई थी ऐसे में ये चुनाव शांतिपूर्वक कहे जा सकते है1 जियो टीवी के अनुसार मतदान का प्रतिशत कम रहा है लेकिन इसके बारे में जल्द ही चुनाव आयोग जानकारी देगा
उधर तहरीक ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि चुनाव का प्रतिशत बेहद कम रहा है1 उन्होंने कहा कि आल पार्टीज डेमोक्रेटिक मूवमेंट की अपील का पाकिस्तान की अवाम पर असर रहा है और अवाम इन चुनाव से दूर ही रही है
अंकुर.सचिन.प्रभु 1835वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
