तमिलनाडु सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
नई दिल्ली 18 फरवरी.वार्ता. उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के स्कूलों में तमिल को अनिवार्य बनाने संबंधी 12 जून 2006 के तमिलनाडु सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से आज इन्कार कर दिया
मुख्य न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति आर.वी.रवीन्द्रन की पीठ ने कन्याकुमारी जिला मलयाला समजन और कन्याकुमारी जिला नायर सर्विस सोसायटी की आेर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया1 याचिका में तमिलनाडु सरकार के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें तमिलनाडु तमिल लर्निंग एक्ट 2006 के तहत स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए तमिल भाषा अनिवार्य की गई थी
राज्य सरकार ने इस आदेश को चरणबद्ध तरीके से लागू करते हुये पहले चरण में शैक्षणिक सत्र 2006..07 में इसे प्राथमिक स्कूलों में लागू किया गया1 इसके बाद उसे दसवीं तक लागू किया जायेगा
मद्रास उच्च न्यायालय ने इस याचिका को पिछले 23 अगस्त को ही नामंजूर कर दिया था
याचिकाकर्ताओं ने इसे चुनौती देते हुए कहा था कि सरकार के आदेश से तमिलनाडु के भाषायी अल्पसंख्यकों के मूल अधिकारों का हनन होता है और उन्हें अपनी मातृभाषा मलयालम में शिक्षा लेने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता
याचिकाकर्ताओं की यह भी दलील थी कि यह अधिनियम संविधान के उस अनुच्छेद 35.ए का उल्लंघन है जिसके तहत प्रत्येक राज्य प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे
रंजीत.संजीव.अजयप्रभु 164
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
