जो जीतेगा सरकार बनायेगा ..मुशर्रफ्
इस्लामाबाद. 18 फरवरी. वार्ता. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ् ने कहा है कि आज हुये आम चुनाव में जो भी पार्टी जीतेगी उसे सरकार बनाने का मौका दिया जायेगा
मतदान के बाद श्री मुशर्रफ ने संवाददाताओं से कहा कि वह देश मेें राजनीतिक सुधार प्रक्रिया के प्रति संकल्पबद्ध हैं और पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि टक राव की राजनीति का शीघ्र अंत होगा
इसलिये जो इन चुनाव में जीतेगा उसे सरकार बनाने का मौका दिया जायेगा 1त्रिशंकु संसद बनने की स्थिति के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मुशर्रफ् ने कहा कि ऐसी स्थिति में गठबंधन सरकार बनाने के लिये जोर दिया जायेगा क्योकि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया जारी रहनी चाहिये
उन्होंने कहा ...मैंने पाकिस्तान में 18फ्रवरी को चुनाव कराने का वायदा निभाया है 1..पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन पाकिस्तान के इतिहास में अहम है 1देश में कानून का शासन है और इसलिये स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराये जा रहे है 1 उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने चुनाव कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
इस बीच अमरीका और यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षकों ने सरकार के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के दावे की सच्चाई जानने के लिये आज इस्लामाबाद और रावलपिंडी में अनेकों मतदान केन्द्रों का दौरा किया
अंकुर.सचिन.राणा 1945वार्ता1903


Click it and Unblock the Notifications
