केन्द्रीय वित्त मंत्री से बैंककर्मियों की मंगलवार को दिल्ली में वार्ता

जयपुर 18 फरवरी .वार्ता. बैंक कर्मियों की 25 एवं 26 फरवरी को प्रस्तावित देश व्यापी हड़ताल के सिलसिले में कल नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम् से बातचीत होगी

यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के पदाधिकारियों को वित्तमंत्री ने वार्ता के लिये आमंत्रित किया हैं1 फोरम की राज्य इकाई के संयोजक महेश मिश्रा ने विज्ञप्ति में कहा है कि जब तक मुद्दों पर सम्मानजनक हल प्रस्तुत नहीं किया जायेगा. आंदोलन यथावत रहेगा

फोरम की कल यहां संपन्न बैठक में देशव्यापी बैंक हड़ताल एवं इससे पूर्व के आंदोलन कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया गया1 अपनी मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने गत 25 जनवरी को हडताल की थी और मार्च के अंतिम सप्ताह में अनिश्चितकालीन हडताल का आह्वान किया हैं

बैंककर्मी सार्वजनिक बैंकों के विलय के विरोध. पेंशन के विकल्प की मांग. अनुकंपा नियुक्ति. योजना की बहाली. रिक्त पदों पर भर्ती करते हुये आऊट सोसिग बंद करने तथा नवें वेतन समौते के अविलंब निस्तारण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं1 इसके तहतकर्मचारी कल काले रिबन बांधेंगे और 20 फरवरी को केन्द्रीय श्रम संगठनों एवं सांसदों को ज्ञापन दिये जायेंगे

इसी क्रम में 21फरवरी को सामूहिक धरना एवं भोजनावकाश में प्रदर्शन. 22 फरवरी को बैंक आफ राजस्थान के प्रधान कार्यालय पर प्रदर्शन तथा हडताल के दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया सांगानेरीगेट और स्टेट बैंक आफ बीकानेर एण्ड जयपुर की चौडा रास्ता शाखा पर बैंककर्मी प्रदर्शन करेंगे

बत्रा सत्या जगबीर1430वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+