मुशर्रफ के पाकिस्तान से भागने की तैयारियों की अटकले

इसलामाबाद .18 फरवरी. वार्ता. पाकिस्तान के एक शीर्ष पत्रकार ने आज यह दावा करके सियासी माहौल में हलचल पैदा कर दी कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आम चुनाव के नतीजे अनुकूल नहीं आने की दशा में चुपके से देश छोड कर भागने की योजना बनायी है1 पाकिस्तान के निजी समाचार चैनल जिआे टीवी के कार्यकारी संपादक हामिद मीर ने भारतीय चैनल .टाइम्स नाउ. पर कहा कि उनके विश्वस्त सूत्रों ने जानकारी दी है कि जनरल मुशर्रफ ने चुनाव में अपने अनुकूल नतीजे नहीं आने की भनक मिलते ही अपना त्यागपत्र रखकर चुपके से देश छोडकर भागने की योजना बना ली है1 उन्होंने कहा कि जनरल मुशर्रफ इसके लिये पूरे चुनाव परिणाम आने तक भी इंतजार नहीं करेंगे1 श्री मीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग . नवाज . के नेता नवाज शरीफ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी. पीपीपी. के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को भी इस योजना की पूरी जानकारी है1 उन्होंने श्री शरीफ से अपनी बातचीत का हवाला देते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री शरीफ ने जनरल मुशर्रफ को देश से बाहर नहीं जाने देने तथा उन्हें गिरफ्तार करके उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है

उधर जनरल मुशर्रफ की समर्थक पार्टी पीएमएल.क्यू. के महासचिव एवं राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार मुशाहिद हुसैन ने श्री मीरके इस दावे को हास्यास्पद बताते हुये कहा कि जनरल मुशर्रफ के देश छोडने का सवाल ही नहीं उठता 1 वह यहां नयी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे

सचिन.बिष्ट.राणा 2006वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+