पाकिस्तान में अनेक स्थानों पर बेहद कम मतदान
इस्लामाबाद 18 फरवरी.वार्ता. पाकिस्तान में आज हो रहे आम चुनाव के लिये अनेक स्थानों पर बेहद कम मतदान होने से वहां फिर से मतदान कराने की मांग उठ रही है हालांकि चुनाव आयोग ने इससे साफ इन्कार किया है
पाकिस्तानी मुख्य चुनाव आयुक्त काजी मोहम्मद फारुक ने देश में अनेक स्थानों पर मतदान केन्द्रों का दौरा किया आेर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया 1 तमाम स्थानों पर मतदान की दर अत्यधिक कम रहने से उन जगहों पर आज का मतदान रद्द कर फिर से मतदान कराने की मांगे उठी
श्री फारुक ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में फिर से मतदान की संभावना से इन्कार करते हुये कहा कि संविधान में कम मतदान की वजह से चुनाव रद्द करने का कोई प्रावधान नहीं है
उन्होंने कहा कि इस समय मतदान के प्रतिशत का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी 1 समय बीतने के साथ ही मतदाताओं की भीड भी बढेगी 1 उन्होंने बताया कि देश भर में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से चल रहा है
सचिन.मधूलिका.प्रभु 1747वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
