स्वर्ण भण्डार में रविदास मंदिर दूसरे स्थान पर
वाराणसी 18 फरवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सीर गोबर्धन स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर की गिनती जल्द ही देश के सर्वाधिक समृद्ध मंदिरों में होने वाली है
यह मंदिर बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाद स्वर्ण भंडार के मामले मेंदूसरे नम्बर पर गिना जायेगा 1 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावतीआगामी 21 फरवरी को एक क्विंटल से अधिक वजन की स्वर्ण पालकीमंदिर को एक भव्य समारोह में समपित करेगी 1 संत रविदास मंदिर कामुख्य मंडप एवं छत्र स्वर्ण जडित है 1 गुंबद भी सोने का है
बाबा विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर 22 मन सोना चढा बताया गया हैजिसे पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने दिया था 1 संत रविदास कीपालकी जालंधर से बनकर आ रही है इसमें प्रवासी भारतीयों का धनलगा है
श्री गुरू संत रविदास पब्लिक चैरिटेबुल ट्रस्ट के सचिव योगी रामके अनुसार.. मन चंगा तो कठौती में गंगा.. को साबित कर दिखाने वालेसंत रविदास ने एक बडा पत्थर गंगा में फें का था जो तैरने लगा 1 यह करिश्मा देखकर राजा नागरमल ने संत को पालकी में बिठाकर काशी कीपरिक्रमा कराई 1 इसी याद को जीवंत बनाने के लिये स्वर्ण पालकीमंदिर में स्थापित की जा रही है
जिया.जितेन्द्र नंद0829 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
