किसानों के ऋण माफ करने के लिए 26 फरवरी को धरना पदर्शन..उद्धव
चंद्रपुर.महाराष्ट्र. 18 फरवरी. वार्ता. शिवसेना के कार्याध्यक्ष उद्धवठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों के ऋण को पूरी तरह माफकरवाने के लिए उनकी पार्टी 26 फरवरी को राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन करेगी
श्री ठाकरे चंद्रपुर जिला के भद्रावती में कल कहा कि प्रदर्शनकिस तरह से किया जायेगा इसकी घोषणा एक दो दिन में कर दीजायेगी1 उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तकसरकार ऋण के बो तले दबे किसानों विशेषरूप से विदर्भ के किसानोंके ऋण को पूरी तरह माफ नहीं कर देती
हाल ही में उत्तर भारतीयों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी केकार्य कर्ताओं द्वारा किये गये हिंसा के संबंध में उन्होंने कहा कि यह आंदोलन का भाग न होकर दो पार्टियों के बीच की तनातनी थी
उन्होंने कहा कि मराठी समुदाय संगठित होकर शिवसेना के साथ है
हाल ही में श्री ठाकरे ने आदिवासी रैली में कहा कि कांग्रेस सरकारने गरीब आदिवासियों के कल्याण में कोई ठोस कार्य नहीं किया हैइसलिए समय आ गया है कि आदिवासी कांग्रेस को अगले चुनाव मेंसत्ता से उखाड़ फेके
त्रिपाठी 1434वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
