औद्योगिक गलियारा परियोजना पर जापान से बात
नयी दिल्ली 18 जनवरी.वार्ता. वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री डा. अश्विनी कुमार ने जापानी सहयोग से प्रस्तावित मालगाडियों के लिए विशेष लाइने बिछाने और दिल्ली मुम्बई औद्योगिक गलियारा .डीएमआईसी. परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर जापान सरकार के साथ चर्चा की
आज यहां जारी एक सरकारी विग्यप्ति के अनुसार टोक्यो की यात्रा पर गये डा. अश्विनी कुमार ने जापान के आर्थिक. व्यापार और उद्योग मामलों के मंत्री अकीरा अम्बरी के साथ चर्चा में इन योजनाओं पर चर्चा की1 डा. कुमार ने कहा कि भारत चाहता है जापान से निवेश आये और उससे दोनों देशों को फायदा हो1 उन्होंने श्री अमारी से भारत के विनिर्माण और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में जापानी निवेश प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया
श्री अमारी ने कहा कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की व्यवस्था और उदार होने पर जापानी निवेश बढने की उम्मीद है
डा. अश्विनी ने कहा कि भारत जापान के साथ आर्थिक भागीदारी और व्यापक आर्थिक भागीदारी समौते की वार्ता जल्द से जल्द पूरा करने के पक्ष में हैं
डा. अश्विनी वहां जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबे से भी मिले
मनोहर अजय जगबीर2014वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
