मेघालय में अपने दम पर कांग्रेस की सरकार बनेगी .. फनाडिस
शिलांग 18 फरवरी. वार्ता. केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री ऑस्कर फर्नान्डीस ने आज विश्वास व्यक्त किया मेघालय में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी
श्री फर्नान्डीस ने पत्रकारों से कहा..इस बार हमने अकेले सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है1.. हालांकि ् पिछले तीन दशक में राज्य में कोई एक पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है
पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे श्री फनान्डीस ने कहा कि पिछले पांच साल की उपलब्धियों के बल पर पार्टी सत्ता कायम रखने में कामयाब होगी1 उन्होंने कहा..हम लोगों की भलाई के प्रति वचनबद्ध हैं 1इसीलिए जनता को हमारी पार्टी में विश्वास है1.. गौरतलब है कि कांग्रेस ने राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खडे किये हैं और मुख्यमंत्री डी.डी.लपांग एवं विधानसभा अध्यक्ष मार्टिन एम. डैंगो नांगपोह तथा लैंगरिन क्षेत्र से फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
श्री फनान्डीस ने कहा कि आगामी तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सभी सीटें जीतने के लिए रणनीति अपनाई है
वर्ष 2003 के चुनाव में इस राज्य में कांग्रेस को 22 सीटों पर जीत हासिल हुई थी1 बाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों के इस पार्टी में शामिल होने पर यह संख्या बढकर 28 हो गई थी
रंजीत.अजय.प्रभु 215
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
