गंगा सिर्फ नदी नहीं बल्कि धर्म और संस्कृति है .गोविन्दाचार्य
वाराणसी. 18 फरवरी .वार्ता. जाने माने चिंतक के.एन.गोविन्दाचार्य नेकहा है कि गंगा सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि देश की धर्म एवं संस्कृति हैऔर उसका प्रवाह निरन्तर बने रहना चाहिये1 गंगा सागर से चली गंगा प्रवाह यात्रा के यहां पहुंचने पर कल रात राजेन्द्र प्रसाद घाट पर एक समारोह में उन्होने कहा कि संस्कृति की रक्षाके लिये सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है1 उन्होने कहा.. हमें ऐसाविकास नहीं चाहिये जो देश को आर्थिक रूप से खोखला कर दे एवंहमारी संस्कृति और संस्कार को नुकसान पहुंचाये1.. श्री गोविन्दाचार्य ने कहा ..हमने पिछले पचास सालो में गंगा कोबहुत प्रदूषति किया है1 अब ऐसा न हो 1 इस मसले पर यदि समाज नहींचेता तो अनर्थ हो जायेगा एवं वह दिन दूर नहीं जब गंगा का अस्तित्वही समाप्त हो जायेगा1 गंगा को सिकुडने एवं प्रदूषति होने से हमें हरहाल में बचाना होगा1 इसके लिये हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारीसमनी होगी1 जिया.अभिनव नंद1158 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
