मनसे का नेत्रहीन कार्यकर्ता गिरफ्तार
मुंबई. 18 फरवरी. वार्ता. पुलिस ने आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना केएक नेत्रहीन कार्यकर्ता को हाल में हुई उत्तर भारतीय विरोधी हिंसा मेंलिप्त होने और पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया
विनोद परशुराम आंगले ..36.. मनसे की दक्षिण मध्य मुंबई मेंनागपाड़ा शाखा का उपप्रमुख है1 विनोद को बाद में मध्य मुंबई कीभोईवाड़ा की अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे तीनहजार पये की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया
पुलिस के अनुसार विनोद हिंसा में लिप्त था और उसने पुलिस के काममें बाधा डालने की भी कोशिश की थी1 पुलिस ने विनोद को अखबारोंमें छपी एक तस्वीर के आधार पर गिरफ्तार किया जिसमें मनसेकार्यकर्ता राज ठाकरे की गिरफ्तारी के विरोध में यातायात बाधित करतेदिख रहे थे1 विनोद को भारतीय दंड संहिता की धारा 143. 145. 147.149. 323. 336और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया था1 दक्षिण मध्य मुंबई में नागपाड़ा के निवासी विनोद ने अदालत केबाहर संवाददाताओं को बताया कि वह नवी मुंबई के वाशी में अपनाटेलीफोन बूथ बंद कर दोपहर में घर लौटा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया
महेश 1819 .वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
