भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए जरदारी का शरीफ् को न्यौता
इस्लामाबाद 18 फ्रवरी.वार्ता.पाकिस्तान के आम चुनाव में भारी जीत की उम्मीद कर रही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी.पीपीपी. के सहअध्यक्ष आसिफ् अली जरदारी ने एक नये राजनीतिक गठबंधन की तैयारियों के तहत पाकिस्तान मुस्लिम लीग .नवाज.पीएमएलएन के अध्यक्ष नवाज शरीफ् को रणनीतिक चर्चा के लिए व्यकि्तगत रूप से आंमत्रित किया है
श्री जरदारी अपने पैतृक शहर नवाबशाह में मतदान करने के बाद आज रात इस्लामाबाद लौट रहे हैं
समाचार पत्र ..द न्यूज.. ने पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि श्री जरदारी न सिर्फ् पीएमएलएन बल्कि आल पार्टी डेमोक्रैटिम मूवमेंट.एपीडीएम. समेत कयी अन्य छोटे बडे राजनीतिक दलों को भी साथ लेकर एक बडा राजनीतिक गठबंधन बनाने की तैयारी में है
सूत्रों क े मुताबिक इस कोशिश के तहत श्री जरदारी ने खासतौर पर श्री नवाज शरीफ् से मंगलवार के दिन इस्लामाबाद में मौजूद रहने का अनुरोध किया है
मधूलिका.सचिन.प्रभु 1418जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
