बैंकों ने सौंपी चिदंबरम को अपनी मांगों की सूची

नयी दिल्ली 18 फरवरी.वार्ता. वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने पहली बार बैंकिंग उद्योग को तरजीह देते हुए बजट से पहले बैंको के प्रमुखों से मुलाकात की है और उनसे क्षेत्र में सुधार के लिए सलाह मांगी है1 वर्ष 2008..09 के बजट से पहले वित्त मंत्री की बुलाई गयी बैंक प्रमुखों की बैठक में पंजीकृत प्रोविडेंट फंड या अनुमोदित पेंशन फंड के योगदान में कटौती, अनुमोदित ग्रैच्युटी फंड में सालाना वेतन में 8.5 प्रतिशत से अधिक का योगदान होने पर कटौती , संदिग्ध और फंसे हुए रिण के प्रावधानों में परिवर्तन, धारा 196 के तहत बैंकों को टीडीएस में छूट और फ्रिंज बेनेफिट टैक्स से होने वाली परेशानियों का समाधान की मांग की गयी है

बैंकिंग उद्योग ने आयकर अधिनियम के नियम 103 और 104 में संशोधन की भी मांग की है 1 बैंकों ने कहा कि अनुमोदित ग्रैच्युटी फंड में कर्मचारी का योगदान आवश्यक होना चाहिए और उसकी वेतन के 8.5 प्रतिशत योगदान की सीमा भी हटनी चाहिए 1 बैंकों ने सुाव दिया कि संदिग्ध और फंसे हुए रिणों के संबंध में प्रावधानों को भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों के अनुरूप बदला जाना चाहिए 1फिलहाल फंसे हुए और संदिग्ध रिण के लिए प्रत्येक बैंक आरबीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी नीति बनाता है 1 आरबीआई के ये दिशा निर्देश बाध्यकारी है

सत्या.मिश्रा नंद1238 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+