जीन संवर्धित कपास का बढेगा रकबा, 80 प्रतिशत हिस्सेदारी

नयी दिल्ली 18 फरवरी.वार्ता. भारत में अगले दो तीन वर्ष में जीन संवर्धित कपास की खेती का रकबा कुल कपास के रकबे का 80 प्रतिशत तक हो जाएगा

इंटरनेशनल सर्विस फार द एक्वरजीशन आफ एग्री बायोटेक एप्लीकेशंस के प्रमुख क्लाइव जेम्स ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में औसतन 90 लाख छह हजार हेक्टेयर भूमि में जीन संवर्धित कपास की खेती की जा रही है 1 उन्होंने बताया कि देश में चालू कपास वर्ष सितंबर तक तीन करोड 10 लाख गांठ का उत्पादन होने की संभावना है 1 एक गांठ 170 किलोग्राम क ी होती है1 भारत विश्व में कपास का दूसरा सबसे बडा कपास उत्पादक देश है 1 पिछले वर्ष कपास का उत्पादन दो करोड 80 लाख गांठ रहा था

उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में जीन संवर्धित कपास का रकबा 62 लाख हेक्टेयर तक पहंुच गया जबकि वर्ष 2006 में यह 32 लाख हेक्टेयर रहा था1 श्री जेम्स ने जीन संवधित फसलों की वकालत करते हुए कहा कि जब से भारत में जीन संवधित कपास को अपनाया गया है तब से देश में इसक ी पैदावार बढ गयी है

सरकारी अधिकारियो का कहना है कि देश की विशाल आबादी को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए जीन संवधित फसलों को अपनाना होगा 1तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था और बढती आबादी ने खाद्य खपत बढा दी है जबकि नये क्षेत्र में औद्योगिकीकरण और शहरों में पलायन से खेती योग्य जमीन में कमी आयी है

सत्या.प्रभु 1857 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+