साली से शादी के लिए साले का अपहरण किया जीजा ने
शिवपुरी 18 फ्रवरी.वार्ता.मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में साली केप्रेमपाश में बंध कर जीजा ऐसा मदहोश हुआ कि उसने अपने नाबालिगसाले का अपहरण करके उसकी रिहाई के एवज में साली से अपनी शादी की मांग कर डाली
जिले की पिछोर तहसील के सुजावनी गांव के मुकेश सेन ने सालीकल्लोबाई के साथ प्रेम प्रसंग चलते अपने साले दस वर्षीय राम मिलनका शनिवार को अपहरण कर लिया
मुकेश ने दो दिन बाद अपनी ससुराल नारही गांव में ससुर उम्मेद सिंह को संदेशा भेज कर आगाह किया है कि साली के साथ उसका विवाह तय किया जाय 1तभी वह साले को छोडेगा
पुलिस ने आज बताया कि उम्मेद सिंह की शिकायत पर हिम्मतनगर थाने में मुकेश के खिलाफ् प्रकरण दर्ज करके उसकी तलाश की जारही है
सं.बिष्ट.प्रभु 1524वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
