हरिद्वार कुंभ के लिये तैयारी में जुटी पुलिस
हरिद्वार .18 पुरवरी. वार्ता. उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्ष 2010 में होने वाले कुंभ के लिये पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है
पुलिस आतंकवाद आेर जनसुरक्षा के सभी पहलुओं को ध्यान में रख करतैयारी कर रही है1 गढवाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी1 उन्होंने बताया कि कुंभी मेले के लिये अधिक पुलिस बल की आवश्यकता होगी1 जिसे केन्द्र और अन्य राज्यों की सरकारों के सहयोग से पूरा किया जायेगा1 उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले याति्रयों के साथ मित्रतापूर्ण व्यावहार के लिये पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा
उन्होंने बताया कि मेले में क्लोज सकिट टीवी की क्षमता का विस्तार करके इसे इंटरनेट से जोडा जायेगा ताकि कहीं से भी बैठकर नियंत्रण किया जा सके1 पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि याति्रयों को गंगा की धारा मेंडूबने से बचाने के लिये गोताखोर पुसिल को मजबूत किया जा रहा है1 डूब जाने वाले व्यक्तियों की तलाश के लिये स्कूब डाइविंग उपकरणों और नयी तकनीक का सहारा लिया जायेगा1 संवाद.शिरीष. समुमन.बिष्ट.राणा 1556 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
