सेना क बासी भोजन से 22 बकरियां मरी
जैसलमेर 18 फरवरी. वार्ता. राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले केपोखरण उपखण्ड में दो अलग अलग मामलो में सेना के बचे खुचे बासी भोजन को खाने से 22 बकरियां मर गयी1 पशुपालको ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मरी हुई बकरियों का मुआवजा मांगा हैं1 ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये जिला प्रशासन की आेर से सैन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश देने का आग्रह भी किया है
पशुपालको ने इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर को सौपे गये ज्ञापन में कहा है कि बल सेना की एक टुकडी सैन्य युद्वभ्यास के लिये मद्रासर गांव में आई हुई हैं1 गत 14 फरवरी को सेना की यूनिट के जवानों ने बचे बासी भोजन को खुले में फेंक दिया जिसे खाकर एक ग्रामीण की 16 बकरियां मर गयी1 इसी तरह पोखरण उपखण्ड के लखासर गांव में भी सेना की एक अन्य यूनिट के बासी भोजन को खाकर चार लोगों की 6 बकरियां मर गयी1 सं.शिरीष.प्रभु 1515वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
