माकपा तीसरे मोर्चे के गठन के लिए चर्चा कर रही है. ज्योति बसु

कोलकाता 12 फ्रवरी.वार्ता. वयोवृद्ध वामपंथी नेता ज्योति बसु ने आज कहा कि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. देश में तीसरे वैकल्पिक मोर्चे के गठन के लिए कांग्रेस के सहयोगी दलों से चर्चा कर रही है

माकपा की राज्य समिति की बैठक के बाद श्री बसु ने संवाददाताओंसे कहा कि अगले आम चुनावों से पहले तीसरे विकल्प के गठन के प्रयास किये जा रहे हैं और श्री प्रकाश करात इस संबंध में कांग्रेस के सहयोगी दलों से बातचीत कर रहे हैं

श्री बसु ने कहा कि प्रस्तावित तीसरे मोर्चे में कौन सी पार्टियां शामिल होंगी और इस गठबंधन का क्या स्वरूप होगा. इसे बाद में तय किया जायेगा1 उन्होंने कहा कि स्थिति अभी पहले जैसी ही हैं और कोई दिशा तय नहीं हो पायी है

श्री बसु का यह बयान माकपा महासचिव प्रकाश करात के कल कोट्टायम में तीन सिद्धांतों के आधार पर तीसरे मोर्चे के गठन की चल रहीप्रक्रिया के बाद आया है1 श्री करात ने कहा कि तीसरा मोर्चा गैर साम्प्रदायिक. जन हितैषी आर्थिक नीतियों. साा न्यूनतम कार्यक्रम पर सहमति और दृढ स्वतंत्र विदेश नीति के सिद्धांतों के आधार पर गठित किया जायेगा

उन्होंने कहा कि माकपा मात्र चुनावी गठबंधन के लिए तीसरे मोर्च के गठन के पक्ष में नहीं है1 उन्होंने कहा कि इस मोर्चे के साथ.साथ काम करने के अलावा इसकी नीतियों और कार्यक्रमों पर सहमति भी होनी चाहिए

श्रवण समरेन्द्र अजय जगबीर1814वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+