मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री गौड की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

इंदौर 12 फरवरी .वार्ता. मध्यप्रदेश के स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड का आज यहां पंचकुईया मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ् राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर. प्रदेशसंगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान. अनेक पदाधिकारी. भारतीयजनशक्ति की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती. वरिष्ठ अधिकारीऔर गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

श्री गौड के ज्येष्ठ पुत्र एकलव्य सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी1 इसके पहले श्री गौड के यहां लोधीपुरा क्षेत्र स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुयी1 उनके पार्थिव शरीर पर गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित किये1 शोक.स्वरूप आज इंदौर शहर बंद रहा

श्री गौड का कल देवास बायपास मार्ग पर सडक दुर्घटना में निधन हो गया था1 वह अपनी कार से इंदौर से भोपाल जा रहे थे1 देवास के पास उनकी कार एक डंपर से टकरा गयी थी1 राज्य सरकार ने कल रात में ही श्री गौड के सम्मान में तीन दिन केराजकीय शोक की घोषणा की1 आज पूरे प्रदेश में शोक.स्वरूप सरकारीकार्यालय और स्कूल बंद रहे

सं मुकेश बिष्ट जगबीर1810वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+