पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी नागरिक प्रतिष्ठानों से वापस सेना में लौटे
इस्लामाबाद 12 फरवरी. वार्ता. पाकिस्तान में आपातकाल लागू होने के बाद नागरिक प्रतिष्ठानों के प्रमुख पदों पर तैनान सैन्य अधिकारियों को वापस सेना में उनके पूर्व पदों पर भेज दिया गया है
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने आज बताया कि 23 प्रमुख विभागों में विभिन्न पदों पर तैनात सैन्य अधिकारी सेना में अपने पुराने कामकाज पर लौट गये हैं1 जनरल अब्बास ने बताया कि यह कार्रवायी सेना की छवि बेहतर बनाने क ी योजना के तहत की गयी है
उन्होंने बताया कि नागरिक प्रतिष्ठानों में तैनात लगभग 300 सैन्य अधिकारियों को तत्काल सेना मुख्यालय तलब किया गया है1 जनरल अब्बास ने कहा कि सेना की आेर से संघीय सरकार को पत्र लिखकर सिविल विभागों में तैनात सभी सैन्य अधिकारियों को सेना में उनके पुराने कामकाज में वापस भेजने का अनुरोध किया गया है1 प्रवक्ता ने बताया कि यह काम दो से छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जायेगा1 उन्होंने बताया कि नागरिक विभागों में संवेदनशील पदों पर तैनात सैन्य अधिकारी फिलहाल कुछ समय और इन्हीं विभागों में तैनात रहेंगे और आंतरिक हालात समान्य होने पर ही इनकी सेना में वापसी होगी
निर्मल.प्रभु 1955वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
