नगालैंड विस चुनाव. 31 पर्यवेक्षक तैनात

कोहिमा.12 फरवरी. वार्ता. चुनाव आयोग ने आगामी पांच मार्च को होने वाले नगालैण्ड विधानसभा चुनाव के लिये 31 पर्यवेक्षकों की तैनाती की है

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.जे.पोनराज ने .यूनीवार्ता. को बताया कि सभी चुनाव पर्यवेक्षक आगामी 17 फरवरी तक अपने..अपने निर्वाचन क्षेत्रों मेंं पहुंच जाएंगे

उन्होंने कहा कि मोकोकचुंग जिले में चार मतदान पर्यवेक्षक तथा तीन व्यय पर्यवेक्षक तैनात किये जाएंगे1 इनके अलावा दीमापुर में दो सामान्य तथा एक व्यय पर्यवेक्षक की तैनाती होगी1 श्री पोनराज ने बताया कि कोहिमा. वोखा. जुनहेबोटो. फेक. मान. ट्यूनसैंड. किफाइर. लोंगलेंग तथा पेरेन में दो..दो पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने राज्य में बनाए जाने वाले सभी 1781 मतदान केन्द्रों में वोटिंग पर पैनी नजर रखने के लिये पर्यवेक्षक के रूप में एक..एक केन्द्रीय कर्मचारी की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिये हैं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि असम से लगे विवादित क्षेत्र के तहत आने वाले लगभग 100 गांवों में मतदान केन्द्र नहीं बनाए जाएंगे1 इन गांवों के मतदाता दीमापुर. मोकोकचुंग तथा वोखा जिलों में स्थापित किये जाने वाले मतदान केन्द्रों पर वोट डाल सकेंगे

सलीम.समरेन्द्र.अजय नंद1527 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+