आसिफ् और यदावद की जमानत याचिका पर सुनवायी टली
हुबली.कर्नाटक.12फ्रवरी.वार्ता..हुबली की एक स्थानीय अदालत ने संदिग्ध आतंकवादी आसिफ् मोहम्मद और अलबख्श यदावद की जमानत याचिका पर सुनवायी आज 18 फ्रवरी तक केलिए टाल दी
प्रथम श्रेणी केन्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इसकेसाथ ही आसिफ् की हिरासत अवधि भी इस दिन तक बढाते हुए दूसरे आरोपी अलबख्श को 25 फ्रवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया
इसके पूर्व सुबह न्यायाधीश ने आसिफ् के वकील को अपनी आपत्तियां शाम तीन बजे तक लिखित रूप में अदालत में पेश करने को कहा1 इस बीच हुबली बार एसोसिएशन ने दो वकीलों द्वारा आसिफ् मोहम्मद की जमानत याचिका अदालत में पेश किए जाने के विरोध में अदालती कार्रवायी का बहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रखा
आसिफ् की पैरवी कर रहे एक वकील मोहम्मद अनवर के घर पर इसके पहले पथराव की घटना भी हुयी1घटना के बाद से ही घर के चारों आेर पुलिस तैनात कर दी गयी है
इसी बीच धारवाड में पुलिस आसिफ् से पूछताछ जारी रखे हुए है
मधूलिका.सत्या.राणा 211
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
