मेघालय में के.एच.एन.ए.एम. को नया चुनाव चिह्न आवंटित
शिलांग.12 फरवरी.वार्ता. चुनाव आयोग नेारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनाव निशान से समानता होने के मद्देनजर मेघालय के राजनीतिक दल खुन हिन्नीवट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट (के.एच.एन.ए.एम.) को नया चुनाव चिह्न आवंटित किया है
खासी स्टूडेंट्स यूनियन के राजनीतिक संगठन के.एच.एन.ए.एम. ने वर्ष 2003 में हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में तीरकमान रूपी चिह्न का इस्तेमाल किया था1 पिछले चुनाव में उसे 60 सदस्यीय विधानसभा की दो सीटों पर कामयाबी मिली थी
राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्तारखंड मुक्ति मोर्चा ने बाद में वर्ष 2005 में तीर..कमान के चिह्न पर विधानसभा चुनाव लडा था
के.एच.एन.ए.एम. के अध्यक्ष एवं नगरीय मामलों के मंत्री पॉल लिंगदोह ने आज यहां .यूनीवार्ता. से कहा ..हमने ... कटार.डाआे. को अपना चुनाव निशान बनाया है1 हमें विश्वास है कि हमारी पार्टी कम से कम सात सीटें जीतेगी1.. उन्होंने हालांकि कहा कि के.एच.एन.ए.एम.अपने पुराने चुनाव निशान को बदलने के निर्वाचन आयोग के अचानक लिये गए निर्णय के सिलसिले में कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है
के.एच.एन.ए.एम. राज्य विधानसभा की 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार खडे करेगी. जबकि वह नौ सीटों पर अन्य प्रत्याशियों को समर्थन देगी
खासी स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व नेता श्री लिंगदोह जैऑ सीट से एक बार फिर चुनाव लडेंगे1 इस सीट के लिये उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी एवं राज्य के पूर्व वित्त मंत्री ए.एच.स्कॉट लिंगदोह से होगा
सलीम.समरेन्द्र.अजय नंद1545 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
