कांग्रेस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से गठबंधन कब तोडेगी. जावडेकर
नयी दिल्ली. 12 फरवरी. वार्ता. महाराष्ट्र में गैर मराठी लोगों के विरुद्ध जारी हिंसा को कांग्रेस का षडयंत्र बताते हुए भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने उससे जवाब मांगा है कि वह यह हिंसा कराने की कथित जिम्मेदार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से गठबंधन कब तोडेगी
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि श्री राज ठाकरे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा गैर मराठियों के विरुद्ध जारी हिंसा के पीछे कांग्रेस का षडयंत्र है
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने स्पष्ट कहा है कि संविधान की भावना के विरुद्ध किये जाने वाले किसी भी कार्य की पार्टी भत्र्सना करती है1 उन्होंने कहा कि संविधान मेंं किसी भी व्यक्ति को देश मेंं कही भी जाकर रोजगार करने का अधिकार है. फिर कैसे किसी गैर मराठी को महाराष्ट्र से बाहर किया जा सकता है
उन्होंने कहा कि मीरा मयंगर निगम के अलावा पुणे. अमरावती. औरंगाबाद नगर निगमों मेंं भी कांग्रेस का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से गठबंधन है1 उनहोंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारुढ कांग्रेस को इन हिंसक घटनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से गठबंधन समाप्त कर देना चाहिए
़ उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के कई नगरों मेंं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने गैर मराठी लोगों पर हमला कर उनकी सम्पत्ति नष्ट की है और उन्हें राज्य से बाहर चले जाने की कथित धमकी दी है
निगम.समरेन्द्र. अजय नंद1734 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
