रूस ने भारत से वनस्पति उत्पादों के आयात से प्रतिबंध हटाया
मास्को. 12 फरवरी. वार्ता. रूस ने भारत से तम्बाखू सहित अन्य वनस्पति उत्पादों के आयात से प्रतिबंध हटा लिया है
रूस की समाचार एजेंसी इंटरफेक्स के अनुसार भारत की आेर से इन उत्पादों के आयात में रखरखाव और सुरक्षा संबन्धी उपाय पूरी तरह से लागू किये जाने की गारंटी मिलने के बाद ही यह प्रतिबंध हटाया गया है1 यह फैसला आज से ही प्रभावी है
एजेंसी के अनुसार रूस ने भारत द्वारा इन उत्पादों के रखरखाव और सुरक्षा संबन्धी मानकों के पालन की दिशा में प्रयास करने का आग्रह किया गया था1 इस दिशा में भारत की आेर से किये गये उपायों से संतुष्ट होने के बाद ही रूस ने यह फैसला किया
निर्मल.राणा 2109 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
