ताजा गणना में बाघों की स्थिति संतोषजनक नहीं है. रघुपति
नयी दिल्ली 12 फरवरी.वार्ता. केन्द्रीय वन और पर्यावरण राज्यमंत्री एस रघुपति ने आज कहा कि बाघों की ताजा गणना में इस लुप्तप्राय वन्य जीव की स्थिति संतोषजनक नहीं है
वन सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में श्री रघुपति ने कहा कि वन क्षेत्र और संरक्षित क्षेत्र में बाघों की स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं आया है तथा अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है1 उन्होंने बाघों के गिरते स्तर पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की1 भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा करायी गयी बाघों की ताजा गणना की रिपोर्ट आज शाम जारी होने की संभावना है
उन्होंने राज्य सरकारों से .प्रोजेक्ट टाइगर. कार्यक्रम बाघ संरक्षण पर तेजी से कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया1 राज्यमंत्री ने कहा कि बाघ सरंक्षण बल बनाने के लिये वार्षकि योजना में आवंटन के अतिरिक्त प्रोजेक्ट टाइगर वाले 17 राज्यों को 100 प्रतिशत केन्द्रीय सहायता उपलब्ध करायी गयी है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गठित टाइगर कार्यबल की सिफारिशों पर तत्काल अमल करने के उद्देश्य से वर्तमान में कार्यरत प्रोजेक्ट टाइगर को सशक्त बनाया गया है
प्रमोद नीलिमा जगबीर1500जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
