शीतलहर से मिल सकती है दिल्लीवासियों को राहत
नयी दिल्ली 12 फ्रवरी.वार्ता. दिल्लीवासियों को शीतलहर से राहत मिल सकती है1 हालांकि उत्तर..पश्चिम भारत में आज भी पारा सामान्य से नीचे रहा और अमृतसर सबसे अधिक ठंडा रहा
अमृतसर में रात का तापमान लुढककर शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था1 जालंधर के समीप आदमपुर में तापमान शून्य से दशमलव छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
दिन में चटख धूप के बावजूद ठंडी हवाएं चलने से पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में न्यूनतम सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा1 मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आेलावृष्टि से सब्जियों और गन्ने की फसल को नुकसान हो सकता है
चंडीगढ में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था
हिमाचल प्रदेश में भी शीत लहर का प्रकोप जारी है और जनजातीय क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड रही जहां ील ् रने और पानी के प्राकृतिक स्रोत जम चुके हैं1 जनजातीय किन्नौर जिले में कल्पा में अधिकतम 9.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा 1 राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य से दशमलव सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था
भारी बर्फबारी के मद्देनजर तबाही की आशंका के चलते गुेज क्षेत्र के नइल गांव के लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कश्मीर के मंडलायुक्त को निर्देश दिये गए हैं
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोनियार पुलिस ने हाल में हुई बर्फबारी में घिर गए दाराकुंज गांव से 17 परिवारों के करीब 200 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है1 भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर..जम्मू राजमार्ग पर तीन दिनों से फंसे यात्रियों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों समेत करीब एक हजार वाहन पिछली रात तक श्रीनगर पहुंच गए हैं
रंजीत.सत्या.राणा203
जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
