एसवीइसी को भी आईपीआे वापस लेना पडा

मुंबई 12 फ्रवरी .वार्ता. शेयर बाजार में हाल की उठापटक के चलते नए पब्लिक इश्यूआे का बाजार भी ठंडा हो चला है1 एक के बाद एक बडी कंपनियों के पब्लिक इश्यू निवेशकों की बेरूखी के कारण पिटने लगे हैं

एसवीइसी भी आज इसकी चपेट में आ गया1 इससे पहले वोकहार्ट हास्पीटल और एम्मार एमजीएफ् अपने आई पी आे वापस ले चुके हैं1 कंपनी ने 40 लाख शेयर प्राथमिक बाजार में बेच कर करीब 34करोड रूपए हासिल करने का लक्ष्य रखा था1 शुरू में कंपनी ने चार फ्रवरी को आईपीआे खोल कर आठ फ्रवरी को बंद करने की घोषणा की थी पर निवेशक नहीं मिलने के कारण बोली लगाने की अंतिम तिथि 13 फ्रवरी कर दिया गया1 यही नहीं मूल्य दायरा भी घटा कर 80 से 90 रूपए कर दिया

नेशनल स्टाक एक्सचेंज के आंकडों के मुताबिक आज शाम पांच बजे तक कंपनी के शेयरों के लिए एक भी विदेशी संस्थागत निवेशक .एफ्आईआई. ने बोली नहीं लगायी1 देशी बैंक. वाणिज्यिक संस्थाआे की तरफ् से भी मात्र 420 शेयरों की बोली आयी1 गैर संस्थागत निवेशक और खुदरा निवेशक की बोली भी मिला दी जाए एक प्रतिशत से भी कम मात्र 0.9903 प्रतिशत. शेयरों के लिए बोली आई

कारोबारियों के मुताबिक अभी तक कंपनी को कुल मिलाकर मात्र 24 प्रतिशत शेयरो के लिए अभिदान मिला है1 इससे पहले रिलायंस पावर के मेगा आईपीआे की लिस्टिंग ने वैसे ही निवेशकों का हाजमा बिगाड रखा है1 ऐसे में कोई भी आईपीआे में पैसे डालने से पहले निवेशक सौ बार सोच रहा है

शिशिर जगबीर1854वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+